यूट्यूबर अमित महतो गिरफ्तार, आदिवासी नेत्रियों और विधायकों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

यूट्यूबर अमित महतो गिरफ्तार, आदिवासी नेत्रियों और विधायकों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची।
आदिवासी नेत्रियों और झामुमो के दो विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर अमित महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रांची पुलिस ने की है।

आरोप है कि अमित महतो ने आदिवासी नेत्री निशा भगत और ज्योत्सना करकेट्टा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी, जबकि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अमित महतो धनबाद जिले के परसबनिया गांव का रहने वाला है। उसे आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि रांची और धनबाद दोनों जगहों पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह आसनसोल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

 

About Author

error: Content is protected !!