पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह गांव में रास मंदिर की छत ढलाई में सभी जातियों ने किया श्रमदान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट – रोहित मंडल , पूर्वी टुंडी, धनबाद
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह गांव में रास थान मंदिर की छत ढलाई का कार्य सामूहिक श्रमदान से पूरा किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु एकजुट होकर श्रमदान में शामिल हुए। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण में हर वर्ग और जाति के लोगों ने समान रूप से भाग लेकर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मोहलीडीह पंचायत की मुखिया बुलू देवी ने भी श्रमदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मंदिर के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में मुखिया पुत्र संतलाल, बाबा सुनील कुमार, काजल कुमार, मनोज महतो, दीपक कुमार समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सहयोग और एकजुटता की भावना और मजबूत होती है, जिससे गांव का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक सशक्त बनता है।