एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा: परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में हुए एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने परीक्षा केंद्र के संचालक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उन्होंने फर्जीवाड़े में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
बीते दिनों परीक्षा के दौरान बिहार का रहने वाला एक उम्मीदवार रंगे हाथ पकड़ा गया था। उसने केंद्र के कंप्यूटर को हैक कर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से परीक्षा देने की कोशिश की। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र के अंदर से ही संचालित किया जा रहा था।
डीएसपी वन शंकर कामती ने बताया कि कुसुम विहार निवासी संचालक मृत्युंजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। डीएसपी ने कहा कि इस फर्जीवाड़े में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जो साइबर माध्यम से इस तरह की अवैध गतिविधियाँ करते हैं।
पुलिस अब तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।