बालू माफियाओं की मौज, प्रशासन मौन! तेलमोचो-मुरलीडीह घाटों से खुलेआम हो रही तस्करी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा/महुदा :
महुदा क्षेत्र के अंतर्गत तेलमोचो, डोंगा घाटो और मुरलीडीह बालू घाटों में इन दिनों बालू माफियाओं की चांदी कट रही है। स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की नाक के नीचे प्रतिदिन खुलेआम बालू की तस्करी हो रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
सूत्रों के मुताबिक, इन घाटों से हर दिन 100 से भी अधिक ट्रैक्टरों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, खनन अधिकारी और स्थानीय प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर मौन साधे हुए हैं।
तेलमोचो घाट पर बालू माफियाओं का इतना बोलबाला है कि खनन विभाग से लेकर स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोग और गैंगस्टर तक इस धंधे से मालामाल हो रहे हैं।
दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा — नदी किनारों से बालू उठाव और उसकी तस्करी बेरोकटोक जारी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कभी-कभार प्रशासन दिखावे के लिए कार्रवाई जरूर करता है, लेकिन असली सरगना हमेशा बच निकलते हैं। सबसे ज्यादा बालू की अवैध तस्करी महुदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदियों से की जा रही है।
“हर रोज दर्जनों ट्रैक्टर बालू लेकर निकलते हैं, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं है,” — ग्रामीणों ने बताया।
बाघमारा से रिपोर्ट : सुल्तान खान