अलर्ट: झारखंड में खांसी सिरप में खतरनाक रसायन DEG, बच्चों के लिए गंभीर खतरा

झारखंड में खतरनाक खांसी सिरप, Diethylene Glycol (DEG) की मात्रा सीमा से अधिक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद, झारखंड: झारखंड सरकार के राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय ने बाजार में उपलब्ध कुछ खांसी सिरप में Diethylene Glycol (DEG) पाए जाने की पुष्टि की है। यह पदार्थ निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पाया गया है और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है।

निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार तीन कंपनियों की दवाओं में अशुद्धियां पाई गई हैं:

1. कोल्डरिफ Syrup

घटक: Paracetamol, Phenlepherine Hydrochloride, Chlorpheniramine Maleate

निर्माता: स्रीसान फार्मास्यूटिकल्स, कांचीपुरम

2. रेस्पीफ्रेश TR Syrup

घटक: Bromhexine Hydrochloride, Terbutaline Sulphate, Guaiphenesin & Menthol

निर्माता: रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स, अहमदाबाद

3. रिलाइफ Syrup

घटक: Ambroxol HCL, Guaiphenesin, Terbutaline Sulphate & Menthol

निर्माता: शेप फार्मा, गुजरात

राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि इन दवाओं की खरीद, बिक्री और उपयोग तुरंत बंद किया जाए। साथ ही सभी औषधि निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य प्रयोगशाला की जांच में DEG की खतरनाक मात्रा सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इन दवाओं के सेवन से बच्चों की मौत की भी सूचना प्राप्त हुई है।

झारखंड सरकार ने जनहित में जनता से अपील की है कि उपरोक्त कंपनियों द्वारा निर्मित किसी भी सिरप का उपयोग न करें और संदिग्ध दवा की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।

 

About Author

error: Content is protected !!