धनबाद DC का एक्शन मोड़, 7 ई-रिक्शा जब्त, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस पर कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने आज ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।
जांच अभियान सिटी सेंटर के पास किया गया, जिसमें 7 ई-रिक्शा को जब्त किया गया और धनबाद थाना में लगाया गया। इस दौरान सामने आया कि 5 ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के थे, 5 वाहन चालक बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे थे, और सभी सात वाहन चालक बिना वर्दी के पाए गए।
जिला प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।