बोकारो में डांडिया के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं : DC की सख्त चेतावनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : दुर्गा पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डांडिया-गरबा के नाम पर हो रही अश्लीलता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी आयोजन में अनुमति का दुरुपयोग कर अनुचित या औदात्यहीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तो आयोजकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

 

26 सितंबर को भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के अश्लील डांस और गानों पर आधारित कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में विरोध तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि “यह डांडिया है या नाच?”। विरोध की लहर देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और दिशा-निर्देश जारी किए।

 

डीसी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति केवल सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्य से दी जाती है। इस अनुमति का गलत इस्तेमाल जिले की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

 

उन्होंने चास और बेरमो (तेनुघाट) के एसडीओ को निर्देशित किया है कि सभी आयोजनों की निगरानी करें और तय उद्देश्य के अनुरूप कार्यक्रम ही आयोजित हों। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

डीसी झा ने कहा — “डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, इनका स्वरूप शालीन और औदात्यपूर्ण होना चाहिए। अनुमति का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

👉 बोकारो प्रशासन का यह कदम जिला में दुर्गा पूजा के मौके पर शालीनता और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने की दिशा में अहम माना

जा रहा है।

 

About Author

error: Content is protected !!