बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की टेंशन, तेजस्वी यादव के बयान से महागठबंधन में खलबली

बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की टेंशन, तेजस्वी यादव के बयान से महागठबंधन में खलबली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले मांझी की सीट डिमांड और तेजस्वी के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान ने दोनों गठबंधनों में हलचल मचा दी है।

बिहार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। एक ओर एनडीए के सहयोगी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने साफ कह दिया है कि अगर उन्हें 15 सीटें नहीं मिलीं तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर महागठबंधन के अंदर भी बेचैनी बढ़ा दी है।

जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की टेंशन

बोधगया में मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना चाहती है। इसके लिए कम से कम 8 सीट जीतना और 6% वोट शेयर हासिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बने 10 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक निबंधित पार्टी बने रहना अपमानजनक है।

मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार वोटर हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को एनडीए में 7 सीटें मिली थीं, जिनमें से 4 पर जीत मिली थी।

इस बार वह सीटों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 15 करना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव के बयान से महागठबंधन में खलबली

मुजफ्फरपुर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने खुले मंच से कहा कि “राजद सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।”

इस बयान के बाद महागठबंधन के घटकों के बीच असहजता बढ़ गई है।

कांग्रेस और राजद के प्रवक्ता सफाई देते नज़र आए, जबकि बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी के बयान को “फूट का नतीजा” बताया।

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी का यह बयान “अहंकार भरा” है और कांग्रेस पर दबाव बनाने की राजनीति है।

भाजपा-जदयू को मिला हमला करने का मौका

भाजपा और जदयू नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ “दिन में सपने” देख रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राजद के पास इतना दम नहीं कि सभी 243 सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतार सके।

कांग्रेस पर दबाव बनाने और खुद को सीएम फेस साबित करने की राजनीति तेजस्वी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, राजद और कांग्रेस के प्रवक्ता ने तेजस्वी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है।

About Author

error: Content is protected !!