झारखंड में शराब और बियर महंगी, विदेशी ब्रांड सस्ते – नई उत्पाद नीति 2025 का असर

  1.  झारखंड में शराब और बियर महंगी, विदेशी ब्रांड सस्ते – नई उत्पाद नीति 2025 का असर

रांची: झारखंड में 1 सितंबर से नई उत्पाद नीति 2025 लागू हो गई है, जिसका सीधा असर शराब और बियर की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सरकार ने शराब की बिक्री निजी हाथों में सौंप दी है। हालांकि वैट दर 75% से घटाकर 5% कर दी गई है, लेकिन मल्टीपल टैक्स लगाए जाने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बियर और सामान्य ब्रांड सबसे ज्यादा महंगे

नई दरों में सबसे बड़ा असर कम दाम वाली बियर और सामान्य ब्रांड की शराब पर पड़ा है, जिनका उपभोग सबसे अधिक होता है।

बडवाइजर 650 एमएल: ₹180 → ₹200

गॉड फादर 650 एमएल: ₹180 → ₹200

ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल: ₹1,050 → ₹1,200

100 पाइपर 750 एमएल: ₹1,950 → ₹2,200

विदेशी प्रीमियम ब्रांड पर छूट

जहां आम ग्राहकों को बियर और लोकप्रिय ब्रांड के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, वहीं प्रीमियम विदेशी ब्रांड सस्ते हो गए हैं।

चिवास रीगल 18 (ब्लेंडेड व्हिस्की): ₹10,900 → ₹7,700

चिवास रीगल 12: ₹4,500 → ₹3,600

शुरुआती सप्लाई में दिक्कत

नीति लागू होने के शुरुआती दो दिनों तक दुकानदारों को उठाव में परेशानी हो सकती है, क्योंकि नई लेबलिंग का इंतजार रहेगा। फिलहाल रांची में 150 खुदरा दुकानों का आवंटन किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि 1 सितंबर से हर हा

ल में बिक्री शुरू हो जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!