सोशल मीडिया के जाल में फंसी नाबालिग, 27 दिन बाद बरामद, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरसा (चिरकुंडा):
सोशल मीडिया के ज़रिए प्रेमजाल में फंसाकर चिरकुंडा की एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को भगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के करीब 27 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं आरोपी अर्पित शर्मा को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
क्या है मामला?
आरोपी अर्पित शर्मा ने 7 जून 2025 को पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके घर से भगा लिया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चिरकुंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 और पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
तीन नाबालिगों को पहले भी फंसा चुका आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अब तक तीन नाबालिग लड़कियों को इसी तरह फंसा चुका है। वह पीड़िता को सबसे पहले वाराणसी ले गया, जहां दोनों ने एक होटल में नौकरी शुरू की। इसके बाद हरिद्वार, सिहोर (मध्यप्रदेश), गुवाहाटी (असम) होते हुए अंत में लखनऊ पहुंचा।
टेक्निकल सेल की भूमिका रही अहम
आरोपी का लगातार बदलता लोकेशन पुलिस के लिए चुनौती बना रहा, लेकिन टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए आखिरकार आरोपी को चौपारण (हजारीबाग) से गिरफ्तार कर लाया गया। पीड़िता को 164 के बयान और मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेजा गया है।