पांच साल से फरार 16.5 लाख के ठग को चिरकुंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमिलनाडु से लाकर भेजा जेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद/चिरकुंडा:
चिरकुंडा थाना क्षेत्र में वर्षों पुराने ठगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 16 लाख 50 हजार रुपये की ठगी के आरोपी गोपी वैल्यू को चिरकुंडा पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बीते 5 वर्षों से फरार था और लगातार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। अंततः विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में उसे दक्षिण भारत से पकड़ा गया।
क्या है मामला?
यह मामला वर्ष 2020 का है जब चिरकुंडा निवासी व्यवसायी अशोक कुमार गडयान ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि साबुन निर्माण और नकली दस्तावेज तैयार करने के नाम पर आरोपी ने उनसे ₹16.5 लाख की ठगी की।
मामले में अन्य आरोपी पहले ही बेल पर रिहा हो चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी गोपी वैल्यू फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
मैथन टोल प्लाजा घोटाले पर गोल-मोल जवाब
इसी दौरान एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मीडिया को जानकारी देते हुए गिरफ्तारी की पुष्टि की। लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे मैथन टोल प्लाजा से जुड़े लगभग ₹84 लाख के गमन मामले में सवाल किए, तो उन्होंने जवाब देने से बचते हुए गोल-मोल जवाब दिया, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।