बिहार में हैवानियत: होमगार्ड बहाली टेस्ट में बेहोश हुई युवती से एंबुलेंस में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में हैवानियत: होमगार्ड बहाली टेस्ट में बेहोश हुई युवती से एंबुलेंस में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोधगया, बिहार:
होमगार्ड बहाली के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान एक युवती की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन इसी दौरान एंबुलेंस में मौजूद ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

विनय कुमार – एंबुलेंस चालक, उतरेन कोच निवासी
अजीत कुमार – टेक्नीशियन, नालंदा जिले के चांदपुर निवासी के रूप में हुई है।

घटना की पुष्टि के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और केस दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि एंबुलेंस जैसे जीवन रक्षक वाहन की पवित्रता को भी कलंकित करती है।
क्या अब एंबुलेंस में भी बेटियाँ सुरक्षित नहीं?

Prime News 24 की अपील:
प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

 

About Author

error: Content is protected !!