3 करोड़ की कोठी ढहाई गई, 14 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों का लेनदेन… ‘छांगुर बाबा’ पर योगी सरकार का तिलिस्मी डंडा!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलरामपुर/लखनऊ/मुंबई:
“तिलिस्मी बाबा” के नाम से मशहूर जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद जैसे मानो पूरे प्रदेश में भूचाल आ गया है। UP ATS और E.D. की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा हुआ कि बाबा का नेटवर्क सिर्फ भारत ही नहीं, नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा — “ऐसी सजा मिलेगी, जो समाज के लिए उदाहरण बनेगी!”
कहां से शुरू हुआ मामला?
5 जुलाई: लखनऊ के होटल से बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को UP ATS ने गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आए देशविरोधी गतिविधियों और लव जिहाद के चौंकाने वाले खुलासे।
बुलडोजर एक्शन:
बलरामपुर स्थित बाबा की 3 करोड़ की आलीशान कोठी को गिराया गया।
मसाज ऑयल, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद।
ढहाने में आया खर्च ₹8 लाख, वसूला जाएगा बाबा से ही।
100 करोड़ का मनी ट्रेल:
E.D. की रेड में खुलासा –
छांगुर बाबा और नीतू के खातों से 100 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन।
गैंग के सदस्य शहजाद के खाते से 2 करोड़ का लेनदेन।
14 ठिकानों पर एक साथ छापे:
UP के 12 और मुंबई के 2 पते शामिल।
विदेश तक फैला नेटवर्क:
बाबा के 14 बैंक अकाउंट, जिनमें से 5 विदेशों में।
नेपाल और दुबई से भारी फंडिंग।
गैंग के सदस्य 50 इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुके हैं।
लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का खुलासा:
हिन्दू नाम रखकर लड़कियों को फंसाते थे।
शादी और अश्लील वीडियो के बहाने ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करवाया जाता था।
कई पीड़ित लड़कियों ने सामने आकर FIR दर्ज करवाई।
योगी सरकार का ऐलान:
“जलालुद्दीन की गतिविधियां सिर्फ समाज विरोधी नहीं, राष्ट्र विरोधी हैं। राज्य में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं।”
गैंग से जुड़े हर सदस्य की संपत्ति जब्त होगी।
कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
Prime News 24 की विशेष रिपोर्ट
छांगुर बाबा का तिलिस्मी जाल अब टूट रहा है। लेकिन यह प्रकरण कई सवाल भी खड़े करता है —
इतने सालों तक ये नेटवर्क कैसे फलता-फूलता रहा?
क्या और भी राज्यों में इसके तार फैले हुए हैं?