तालाब में डूबने से युवती की मौत, मंगलवार सुबह मिला शव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टुंडी (धनबाद):
दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया पंचायत स्थित सालपहाड़ गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव निवासी लक्ष्मण राय की 23 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका शाम को पास के तालाब में बर्तन धोने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की, तालाब के किनारे बर्तन तो मिले लेकिन तेज बारिश और अंधेरे के कारण खोजबीन में दिक्कत आई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मंगलवार सुबह तालाब में प्रियंका का शव नजर आया, जिसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना से गांव में शोक की लहर है।