माई हम जहर खा लेले बानी और अस्त हो गया सूरज

माई हम जहर खा लेले बानी और अस्त हो गया सूरज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

32 वर्षीय युवक सूरज की जहर खाने से हुई मौत, गम में डूबे स्वजन

मैथन स्थित संजय चौक के समीप रहने वाले 32 वर्षीय चालक सूरज कुमार नामक युवक की जहर खाने से बुधवार दोपहर 1:00 बजे डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
निधन के बाद सूरज के स्वजन काफी गमगीन थे। सूरज के पिता कृष्ण कुमार सिंह इस घटना से काफी गम में थे। घटना के संबंध में बताया गया कि सूरज तीन भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी वह पेशा से चालक था उसके पास खुद की चार गाड़ियां है जो विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को लाने, जाने के काम में लगाया था और खुद भी बच्चों को स्कूल पहुंचना और ले आता था बुधवार को सुबह में वह हर रोज की तरह अपने गाड़ी से बच्चों को स्कूल पहुंचाया और करीब 10:00 बजे संजय चौक स्थित अपने घर पहुंचा और अपनी मां से कहा कि मां हम जहर खा ले ले बानी अब हम ना बचब यह सुनते ही स्वजन द्वारा आनन फानन में उसे डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन अंत में वह दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन है घटना की खबर सुन बड़ी संख्या में सूरज के दोस्त एवं अन्य चालक डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचे।इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर मैथन पुलिस अस्पताल पहुंची और सारी जानकारियां हासिल कर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि सूरज किस कारण से जहर खाया इसका स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने कहा कि प्रथम दृष्टि या आत्महत्या का ही लग रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच करेगी।

About Author

error: Content is protected !!