चार माह से लापता युवक का मिला कंकाल, इलाके में सनसनी

बोकारो। जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के बगजोबरा जंगल से चार माह पूर्व लापता हुए 20 वर्षीय युवक दीपक कुमार का कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। युवक के कपड़े और हाथ में बंधे मौली धागे से उसकी शिनाख्त हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि दीपक मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामो गांव का रहने वाला था। वह पिछले दो-तीन वर्षों से पेटरवार थाना क्षेत्र के बगजोबरा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते 11 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों ने पेटरवार थाने में इस बाबत एक शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस दौरा कोई फौरी कार्रवाई नहीं किये जिसने से हताश व निराश परिजनों ने स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद और जिले के आला पुलिस अधिकारियों से लापता दीपक की बरामदगी की गुहार लगाई थी। लेकिन उसका भी कोई फलाफल परिजनों को नहीं मिला। देखते ही देखते चार माह बीत गया लेकिन दीपक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

इस दौरान सोमवार को बगजोबरा गांव के कुछ लोग जब जंगल गए तो उन्होंने झाड़ी के पास एक कंकाल देखा। झाड़ी में कंकाल होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों को मिलने के बाद काफी संख्या में लोग जंगल पहुंचे। इस दौरान दीपक के परिजन भी जंगल पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि मृतक का शरीर कंकाल में बदल चुका था। लेकिन घटना स्थल पर मौजूद कपड़ों और शव के हाथ मे बंधे मौली के धागा के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान लापता युवक दीपक के रूप में की।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या हुई है। उनका कहना है कि हत्यारों ने दीपक की हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया था। उन्होंने इस मामले की गहराई से तहकीकात कर हत्यारों का पता लगाने और उसकी गिरफ्तार की मांग पुलिस प्रशासन से की है। बहरहाल पुलिस ने कंकाल को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!