रांचीः भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य रहे अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ राजधानी रांची में अलग-अलग जगह पर आक्रोश देखा जा रहा है. हत्या के विरोध में रांची के कांके और बूटी मोड़ में स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं दूसरी तरफ अनिल टाइगर की हत्या कर फरार हो रहे एक हत्यारे को भीड़ ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. सूचना यह भी है कि शूटर को पकड़ने के दौरान पुलिस की टीम भी वहां मौजूद थी और इस दौरान फायरिंग की गई है, हालांकि शूटर को गोली लगी है कि नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
एक गिरफ्तार स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से अपराधी फरार हो रहे थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया. अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. रांची के ग्रामीण सुमित अग्रवाल और दूसरे पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि बाकी वारदात में शामिल दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा।
भारत कांके और बूटी मोड़ जाम
वहीं दूसरी तरफ अनिल टाइगर की हत्या से आक्रोशित लोगों ने रांची के कांके और बूटी मोड़ में सड़क पर टायर जलाकर उसे पूरी तरह से जाम कर दिया है. स्थानीय लोग हत्यारे को भीड़ के हवाले कर देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने किसी तरह गिरफ्तार अपराधी को भीड़ से बाहर निकाला.
वहीं दूसरी तरफ रांची से लेकर कांके रोड की तरफ जाने वाले सड़क पर भारी जाम लगा हुआ है. कांके चौक पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थानीय लोग सड़क पर टायर जला कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
रांची के कांके थानेदार के रवैया को लेकर पब्लिक में खासा आक्रोश है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांके में जमीन माफिया का मनोबल काफी बढ़ गया है. पुलिस की लापरवाही की वजह से जमीन माफिया कांके इलाके में फल फूल रहे हैं.
भाजपा ने रांची बंद बुलाया
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा महानगर ने गुरुवार को रांच बंद बुलाया है. रांची बंद का जदयू ने समर्थन किया है।