Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजगंज के बरवाडीह से युवक लापता
बीते 6 मार्च को राजगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी नेमचंद महतो के 20 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ महतो उर्फ (छोटू) अचानक से घर से गायब हो गया !
बताया जाता है की वह घर से बोल कर गया कि वह गाड़ी में जा रहा है उसके बाद से उसका कोई अता – पता नहीं है परिजनों ने काफी खोजबीन की पर वह कहीं नहीं मिला
हालांकि 10 तारीख को अचानक घर पर फोन किया था और बताया कि वह बिहार बॉर्डर में फंसा हुआ है,
उसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है थक हार कर परिजनों ने राजगंज थाना में आवेदन दिया है, एवं गुहार लगाई है,
थाना द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही खोजबीन कर उसे लाने का प्रयास किया जाएगा,
इधर माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है
रिपोर्ट
अजय शर्मा✍️