रांची में फायरिंग, पूर्व जिला परिषद सदस्य की गोली मारकर हत्या

रांची : रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य की दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को कांके चौक में गोली मारी गयी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अनिल टाइगर के शव को कब्जे में ले लिया है और रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!