आज राजगंज थाना में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें मुख्य रूप से यह निर्देश दिया गया की सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर त्योहार को मनाए,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल द्वारा यह निर्देश दिया गया की किसी भी तरह के आपत्तिजनक हथियार का उपयोग रामनवमी एवं ईद के जुलूस में नहीं करना है, एवं साफ सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं, रामनवमी को लेकर

मेला अध्यक्ष एवं सारे कार्यकर्ताओं को कुछ सुझाव दिए गए है , इसके लिए विशेष टीम तैयार की जाएगी,मेला के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र के रूप में बैच लगाना अनिवार्य है, जिससे किसी तरह की कोई असुविधा ना हो,
थाना प्रभारी द्वारा आशाश्वत किया गया की प्रशासन द्वारा जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा
बैठक की अध्यक्षता राजगंज थाना प्रभारी एवं कतरास इंस्पेक्टर के द्वारा की गई, जहां सभी ने सर्वसम्मति से अपनी अपनी भागीदारी देने को सुनिश्चित किया,
मौके पर प्रमोद चौरसिया ,हलधर महतो ,कौशल्या देवी,संदीप अग्रवाल एवं अन्य मौजूद थे
अजय शर्मा