पशु क्रूरता निवारण के नाम पर अवैध वसूली पर रोक की मांग की प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त शर्मा ने ।

पशु क्रूरता निवारण के नाम पर अवैध वसूली और गौ तस्करी पर रोक की मांग की प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त शर्मा ने ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पशु क्रूरता निवारण अधिनयम को सख्ती से पालन कराने के नाम पर हजारीबाग, गिरीडीह और धनबाद जिले में पशुओं से लदे वाहनों के चालकों से प्रतिदिन करीब पचास हजार रुपए की अवैध वसूली कर गौ तस्करी करवाने का मामला सामने आया है।जिस पर झारखंड प्रदेश गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुमंत शर्मा ने अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

खुद को एसपीसीए बताकर गौतस्करों से पैसे लेकर उन्हें झारखंड से बंगाल जाने देते है और जो गौ तस्करी की गाड़ियां पैसे नही देती उन्हें पकड़ कर थाने में उनपर केस दर्ज करवाना ही काम है इनका

एक ओर जहां इस संबंध में डुमरी के कांग्रेस नेता पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सुखदेव सेठ ने मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए लिखा है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के यादव होटल में जानवरों के गाड़ी से 50 हजार वसूली कर रहा है और कहता है कि रांची के आदेश से हम ले रहे हैं, हमको कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है,गिरीडीह पुलिस अधीक्षक का आदेश है,ये लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं,प्रतिदिन दर्जनों गाड़ी गुजरती हैं,इसको रोक लगवाने की कृपा करें,ये बात किस विभागों के ताल्लुक रखते हैं जनता जानना चाह रही,ये गो माता की आस्था का सवाल है,इसे अविलंब बंद करें।
इसके साथ ही एक पत्र की प्रति भी संलग्न की गई है जिसपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय,गिरीडीह लिखा है।
जिस पर वितंतु संवाद संख्या 752 सा ० श ०,दिनांक 09/3/2025 अंकित है।पत्र में संजीव कुमार सिंह, प्रभारी अवर निरीक्षक, एसपीसीए,गिरीडीह के द्वारा समर्पित पत्र के माध्यम से जिले के सभी थाना प्रभारी को सूचित किया गया है कि पशु क्रूरता एवं पशु तस्करी की रोकथाम एवं निवारण हेतु संजीव कुमार सिंह प्रभारी अवर निरीक्षक, एसपीसीए,राजेश कुमार,प्रभारी अवर निरीक्षक, एस पी सी ए एवं सत्येंद्र प्रसाद प्रभारी अवर निरीक्षक एसपीसीए,गिरीडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा पुलिस बल हेतु अनुरोध किया गया है। अतः आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि उक्त पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने अपने थानांतर्गत नियमानुसार अपेक्षित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।

लेकिन इस संबंध में जानकारी देते हुए गौ रक्षा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमंत शर्मा ने जो कुछ बताया, उससे तो सभी के तोते उड़ गए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ एनिमल्स जो एक विदेशी स्वयंसेवी संस्था है,उसे भारत सरकार ने अवैध घोषित कर रखा है। एसपीसीए के नाम पर यदि कोई भी व्यक्ति कार्य करने का दावा करता है तो वह अवैध है।

इसके अतिरिक्त यूएसए में न्यूयॉर्क स्थित उक्त संस्था को एक्स पर उक्त मामले की जानकारी दे दी गई।

वहीं पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार, वन ,पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय ,भारत सरकार सचिव डॉ नीलम बाला द्वारा जारी
पत्र सं.27-1/2018-19/एसपीसीए आदेश 25.01.2019 में वर्णित किया गया है कि एसपीसीए को प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।जिसके लिए प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा विभाग,महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक को सूचनार्थ आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। साथ ही निदेशक पशुपालन सह सदस्य सचिव राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, झारखंड को भी भेजी गई है।
इसके बाद निदेशक पशुपालन सह सदस्य सचिव किरण कुमारी पासी ने पत्रांक एस पी सी ए निरीक्षक स्थापना 2014/97 दिनांक 24.03.2025 को पुनः राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को एसपीसीए का निबंधन पूर्व में ही रद्द हो जाने की सूचना दी है। साथ ही लिखा है कि एसपीसीए को झारखंड में पशु संबंधी किसी भी गतिविधि के रूप में नहीं लिया जाए।
उक्त मामले को लेकर गौ रक्षा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमंत शर्मा ने अविलंब एसपीसीए संबंधी किसी के भी कृत्य पर रोक लगाने की मांग की है,अन्यथा बड़े जनांदोलन की बात कही है।

About Author

error: Content is protected !!