भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश नाकाम, उन्हीं के PA तान दी थी पिस्तौल, गिरफ्तार

भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश नाकाम, उन्हीं के PA तान दी थी पिस्तौल, गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद :  झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। यह घटना गुरुवार रात की है जब सीता सोरेन धनबाद के कतरास इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।
सीता सोरेन, जो खुद एक पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं, धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सोनोटेल होटल में ठहरी हुई थीं। देर रात, जब वो शादी समारोह से लौटीं, तो उनके निजी सहायक (पीए) देवाशीष मनोरंजन घोष ने उन पर हमला करने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड की नजर समय रहते देवाशीष पर पड़ गई और उन्होंने उसे दबोच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल के कमरे से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं। सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी देवाशीष घोष से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हमला क्यों करने की कोशिश की।
धनबाद के डीएसपी (कानून व्यवस्था) नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवाशीष घोष और सीता सोरेन के बीच चुनावी फंडिंग को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते देवाशीष ने यह कदम उठाया होगा।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!