मधुबन : गोविंदपुर एरिया तीन के महेशपुर कोलियरी में कार्यरत खरखरी बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी 52 वर्षीय कन्हाई बाउरी का इलाज के दोरण निधन के बाद शव लेकर परिजन आश्रित को प्रोविजनल नियोजन की मांग को लेकर दे रहे धरना व कोलयरी का चक्का जाम को लेकर प्रबन्धन द्वारा 29 घण्टे के बाद मांग पूरा कर बाघमारा विधयक शत्रुघ्न महतो व संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से प्रोविजनल नियोजन पत्र आश्रितों को देकर समाप्त हुई। चक्का जाम से कोलयरी में तीन सिप्ट में दो पम्प ऑपरेटर छोड़कर एक भी मजदूर चनाक के अंदर नही गए जिससे कोलयरी में मंगलवार की सेकंड सिप्ट से बुधवार की दोपहर दो बजे तक उत्पादन पूरी तरह बाधित रहा। जिससे बताया जा रहा है कि बीसीसीएल को दो सौ टन कोयला उत्पादन का नुकसान उठाना पड़ा। धारण के दौरान मंगलवार की शाम को प्रबंधन, यूनियन प्रतिनियो व परिजन के साथ वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन द्वारा प्रोविजनल नियोजन देने की सहमति बनी थी जो देर शाम प्रबंधन मुकर गई। जो बुधवार को संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि गोलबंद होकर प्रबंधन के विरोध उग्र आंदोलन की रणनीति के बनाने में जुट गई इस दोरण प्रबंधन के विरोध प्रदर्शन करते जम कर नारे बाजी की।उसके बाद गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक को संयुक्त मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर कहा की मृत्तक के आश्रित को जल्द प्रविजनल नियोजन देने पर विचार करे नही तो सेंट्रल डिस्पेच को बंद करेंगे और जरूरत पड़ने पर पूरा एरिया तीन को चक्क जाम करने की चेतावनी दी। साथ ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व बाघमारा विधयक शत्रुघ्न महतो भी कल से प्रबन्धन से प्रोविजनल नियोजन को लेकर लगतार संपर्क कर दबाव बना रहा था। जिससे प्रबंधन बाध्य होकर मृतक के छोटे पुत्र आंनद बाउरी को प्रोविजनल नियोजन पत्र देना पड़ा। मालूम हो कि महेशपुर कोलयरी में कार्यरतकोल कर्मी कन्हाई बाउरी मौत दुर्गापुर स्थित गोरी देवी अस्पताल में इलाज के दोरण होने के बाद परिजन शव को लेकर मंगलवार की सुबह कोलयरी में नियोजन की मांग को लेकर धरना में बैठा था। ओर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि आश्रितों को प्रोविजन नियोजन देने को लेकर लगातार प्रबंधन से वार्ता कर रही थी। इस संबंध में एरिया तीन के उपमहाप्रबंधक जयंत कुमार जसवाल ने बताया कि कंपनी का नियमावली है कि ऑन डियूटी या माइंस एक्सीडेंट, में प्रोविजनल नियोजन दिया जाता है परंतु संयुक्त मोर्चा के सहमति पर कन्हाई बाउरी के आश्रितों को प्रविजनल नियोजन दिया गया है ओर तीन महीने के अंदर सारा कागजात जमा करने को कहा गया है ताकि इनका नोकरी स्थायी हो जाए। कोलियारी में चक्का जाम से उत्पादन का नुकसान हुआ है।परंतु पब्लिक कासेंटिमेंट (स्थायीभाव ) का घ्यान रखाना पड़ता है। मौके पर सुनिल कुमार सिंह क्षेत्रिय सचिव बी एम एस, शेख रहीम केंद्रीय उपाध्यक्ष बीसीकेयु, चंदन कुमार चावड़ा क्षेत्रिय सचिव जे एम एस, तेज लाल प्रसाद क्षेत्रिय सह सचिव डी सी के एस एव ए सी सी मेम्बर, नंदकिशोर सिंह जेएम एस, अरविंद कुमार भारती बी जे के एम एस, विजय कुमार सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डी सी के एस, चंद्रशेखर महतो डी सी के एस, फुलचंद क्षेत्रिय संगठन सचिव डी सी के एस, सुनिल हाडी,विनोद सिंह जे एम एस, गुल्लू प्रसाद, मुनी लाल राणा, याकुब अंसारी, तजमुल शेख अजय महतो, आदी दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!