DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले ने शासन और प्रशासन को हिला कर रख दिया है, ऐसे में DGP अनुराग गुप्ता ने इस पूरे मामले पर अहम बैठक की। बैठक में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर जोर दिया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे और गुनहगार जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों। DGP ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल कर मामले की जड़ तक पहुंचें, पेपर लीक कहां से हुआ इसकी तहकीकात करें और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जायें। वहीं, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया गया। DGP ने आदेश दिया कि JAC (झारखंड अकादमिक काउंसिल) से पेपर के सुरक्षित बांटने की पूरी प्रक्रिया समझी जाये और लीक के स्रोत का पता लगाया जाये। बरामद डिजिटल उपकरणों की भी गहन जांच की जायेगी, ताकि षड्यंत्र के पीछे किसका हाथ है, यह स्पष्ट हो सके।
इस समीक्षा बैठक में IG असीम विकांत मिंज, हजारीबाग के DIG संजीव कुमार, पलामू के DIG वाई एस रमेश कुमार सहित कोडरमा और गढ़वा के पुलिस कप्तान मौजूद थे।