रेलवे पर वाटर टैक्स का 13 करोड़ बकाया, नगर निगम ने भेजा नोटिस

धनबाद: वाटर टैक्स को लेकर नगर निगम गंभीर है. 50 हजार से अधिक टैक्स बकायेदारों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है. नोटिस में सात दिनों के अंदर टैक्स के भुगतान का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में धनबाद रेल मंडल, बीआइटी सिंदरी व शांति भवन सहित 1130 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है. जानकारी के अनुसार धनबाद रेल मंडल पर 13 करोड़, बीआइटी सिंदरी पर चार करोड़ व शांति भवन बैंक मोड़ पर 17.50 लाख सहित 1130 उपभोक्ताओं पर लगभग 25 करोड़ रुपये वाटर टैक्स बकाया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1.5 प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ होगी वसूली :

नगर निगम के मुताबिक जल शुल्क का भुगतान लगातार दो माह तक नहीं किये जाने पर उपभोक्ता से 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के साथ मासिक जल शुल्क वसूली की जायेगी. वहीं, लगातार छह माह तक जल शुल्क का भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में उपभोक्ता की जलापूर्ति रोकते हुए बकाये राशि का दोगुना जल दर वसूली का प्रावधान है. एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होने पर निगम आगे की कार्रवाई करेगी.

38000 वाटर यूजर, टैक्स देते हैं मात्र 22 हजार :

नगर निगम के पोर्टल पर 38 हजार उपभोक्ता के घरों में पानी का कनेक्शन दिखता है. जानकारों के अनुसार इनमें मात्र 22 हजार उपभोक्ताओं के घरों से वाटर टैक्स का पैसा निगम को मिलता है. 16 हजार उपभोक्ताओं ने वर्षों से वाटर कनेक्शन का भुगतान नहीं किया है. ऐसे कनेक्शनधारियों को निगम फर्जी मान रही है. जानकारों के अनुसार वर्ष 2015 के बाद बिना किसी जांच-पड़ताल के उपभोक्ताओं में वाटर कनेक्शन बांटे गये हैं. इस क्रम में वैसे उपभोक्ता, जिन पर वाटर टैक्स का बकाया था, उन लोगों ने अपने पुराने होल्डिंग को बंद कर नया होल्डिंग जेनरेट लिया और फिर उसके आधार पर नया कनेक्शन ले लिया. ऐसे लोगों के कारण निगम का भारी परेशानी है. जांच हो तो इस मामले में निगम के कई अधिकारियों के फंसने की पूरी संभावना है.

ये हैं बड़े बकायेदार :

धनबाद रेल मंडल : 13 करोड़, बीआइटी सिंदरी : 04 करोड़, शांति भवन : 17.50 लाख

मुख्य बिंदु

नगर निगम के पास कुल वैध कनेक्शन : 38000

16 हजार उपभोक्ताओं से वर्षों से नहीं आ रहा पेमेंट

About Author

error: Content is protected !!