धनबाद में होली से पहले नकली शराब तस्करी का खुलासा, 60 लीटर स्प्रिट और 2000 नकली बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद में होली से पहले नकली शराब तस्करी का खुलासा, 60 लीटर स्प्रिट और 2000 नकली बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में होली के अवसर पर नकली शराब की सप्लाई की कोशिश कर रहे तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। उत्पाद दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क पर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुसुंडा निवासी विक्रांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपनी वेगनआर कार (JH 10 T 6640) में प्रेस का फर्जी बोर्ड लगाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की, लेकिन तलाशी में 60 लीटर स्प्रिट, 2000 नकली शराब बोतलें, कार्क, लेबल और झारखंड सरकार के स्टीकर बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह होली के मौके पर नकली शराब की सप्लाई की योजना बना रहा था। उत्पाद विभाग ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!