डीएमएफटी फंड और पेयजल योजना की सुस्त रफ्तार पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

डीएमएफटी फंड और पेयजल योजना की सुस्त रफ्तार पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) धनबाद द्वारा न्यू टाउन हॉल में न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सिटी एसपी अजित कुमार, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शरद महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चैटर्जी समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, पंचायत सचिव और मुखिया उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और जिला प्रशासन को डीएमएफटी फंड एवं योजनाओं में हो रही लापरवाहियों से अवगत कराया। खासतौर पर पेयजल योजना की धीमी गति के कारण जनता को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई गई।

जनप्रतिनिधियों ने धनबाद उपायुक्त से डीएमएफटी फंड के सही उपयोग और विकास कार्यों की गति तेज करने की मांग की। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को हर मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी और जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

About Author

error: Content is protected !!