अचानक पिठोरिया थाना पहुंचे SSP, थानेदार को किया सस्पेंड…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: पिठोरिया के थानेदार गौतम राय को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्यूटी के दरम्यान अनुशासनहीनता और लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गयी है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने यह एक्शन लिया है। दरअसल, पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगातार पिठोरिया थाना के बारे शिकायतें मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP बीती देर रात पिठोरिया थाना पहुंच गये। ड्यूटी के दरम्यान थाना में किसी को न पाकर SSP चौंक गये। थाने की स्टेशन डायरी तक सही से मेनटेन नहीं की जा रही थी। SSP ने थाना में और भी कई खामियां पाई, जिसके बात ऑन द स्पॉट थानेदार गौतम राय को सस्पेंड कर दिया। SSP ने थानेदार गौतम राय को घोर लापरवाह, अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन और एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी बताया। साथ ही कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्य ठीक से नहीं निभायेगा, काम में लापरवाही करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।