मिहिजाम पुलिस ने 32 घंटे के अंदर नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाई, दो आरोपी गया जेल, तीन की तलाश जारी, पत्नी का फोन प्रेम ने लिया पति की जान

जामताड़ा(झारखंड): मिहिजाम पुलिस ने 32 घंटे के अंदर युवक की नृशंस हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले के दो आरोपी को दबोचा है। वहीं तीन को पुलिस तलाश कर रही है। हत्या की पृष्ठभूमि में पत्नी का फोन प्रेम का खुलासा हुआ है। जब जब पति फोन करता तब तब उसका व्यस्त रहता या बंद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी किलर गैंग सक्रिय है। इसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जो मोटी राशि ले कर सुट आउट करता था। इस बात की जानकारी एसपी जामताड़ा एहतेशाम वकारिब ने मिहिजाम थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी है। 30 जनवरी की देर रात युवक की हत्या

थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी पक्की सड़क पर घातक हथियारों से लैस पांच हमलावरों ने गोलियों से युवक राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी को भून दिया। इसकी लिखित शिकायत उसके पिता कृष्णानगर निवासी राजेश कुमार सिंह ने किया। जिस पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी के नेतृत्व में एस आईं टी गठित किया। जिसने नाटकीय ढंग से मामले का उद्भेदन कर दो हत्यारों को हथियार के साथ दबोचा है। जिसने हत्या में संलिप्ता स्वीकारा है। दरअसल एक ब्याहता के साथ स्मार्टफोन से लंबी बातचीत से मामला बढ़ा। जिसका अंजाम तीन लाख रुपए सुपारी देकर हत्या तक पहुंच गया।

मृतक राहुल सिंह के पिता राजेश कुमार सिंह, कृष्णानगर रोड़ नं0 06. थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा ने 30 जनवरी की रात राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी की गोली मारी कर हत्या करने का लिखित आवेदन दिया। जिस पर मिहिजाम थाना कांड संख्या 10/25. दि 01.02.2025 धारा 103 (1)/61 (2) बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज हुआ।

इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा ने एसडीपीओ विकाश आनन्द लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया। उक्त विशेष दल के द्वारा मृत्तक की स्कूटी जो हत्या के पश्चात् अभियुक्तों द्वारा दूसरे जगह छिपाया । उसे विशेष दल ने बरामद किया। वहां से अनुसंधान आगे बढ़ते गया और संदिग्ध बिन्दु जुटते चला गया। पुलिस संलिप्त अभियुक्तों तक पहुँची। उसी क्रम में रणविजय सिंह, पे० राजपाल सिंह, ग्राम अल्लाडीह, थाना डाबर मोड (रूपनारायणपुर) जिला प० वर्द्धमान एवं राजेश कुमार साव, पिता स्व० रामबाबु साव, सा० कुर्मीपाड़ा पाईपलाईन, थाना मिहिजाम जिला जामताड़ा को गिरफ्‌तार हुआ है। एसपी के प्रेस रिलीज में 3,00,000/- रू० सुपाड़ी लेकर राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्‌टी को टपकाने का जिक्र है। जिसका शव पुलिस ने कानगोई रेल फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी जाने वाला रास्ता से बरामद किया ‌। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकारा है । इस वारदात में तीन हथियार का प्रयोग हुआ है। गिरफ्‌तार अभियुक्त राजेश कुमार साव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। प्रेस रिलीज में यह भी जिक्र है कि गिरफ्तार अभियुक्त रणविजय सिंह पूर्व में भी नृशंस हत्या कांड

का आरोपी हैं। जो चितरंजन थाना कांड सं0 22/2020, दिनांक 17.07.2020 धारा 302/120 (बी) भा०द०वि० एवं 25/27 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी अभियुक्त रणविजय सिंह, पे० राजपाल सिंह, ग्राम अल्लाडीह, थाना डाबर मोड़ (रूपनारायणपुर) जिला प० वर्द्धमान (पं० बंगाल) मामले में जमानत पर बाहर हैं।

वहीं अभियुक्त राजेश कुमार साव, पिता स्व० रामबाबु साव, सा० कुर्सीपाड़ा पाईपलाईन, थाना मिहिजाम जिला जामताड़ा ने पुलिस को बताया कि राहुल देर रात तक काम के दरम्यान घर से बाहर रहता था। इस दौरान पत्नी को जब फोन करता। तब अधिकांश वक्त पत्नी कात फोन व्यस्त रहता। जिसे लेकर तूं तूं मैं मैं होने लगा। इस बात की चर्चा वह अपने जानने वाले से करने लगी। जो राहुल को खरी-खरी सुना देता। राहुल के हत्या की रात भी महिला के जानने वाले ने राहुल को हड़काया। बात बढ़ी और नौबत हत्या तक जा पहुंचा।

पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को तो पकड़ ली है। जिसके निशानदेही पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में एक देशी कट्टा, मृत्तक का स्कूटी , दो जिन्दा कारतूस और दो मोबाईल फोन बरामद करने का जिक्र है। देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट में यह एविडेंस कितना मजबूत बनाता है।

बहरहाल एस पी एहतेशाम वकारिब ने पु०उपा० विकाश आनन्द लागुरी एसडीपीओ सहित पु० नि० रविन्द्र नाथ यादव , पु०अ०नि० विवेकानन्द दुबे, थाना प्रभारी मिहिजाम , पु०अ०नि० गुलशन कुमार सिंह, मिहिजाम थाना, पु०अ०नि० बृजन राम, मिहिजाम थाना, स०अ०नि० अजय कुमार, मिहिजाम थाना, आरक्षी सतोष कुमार सिंह, तकनिकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवानों को बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत करने का घोषणा किया है।

About Author

error: Content is protected !!