विधायक अरूप चटर्जी पर बरसे सांसद ढुल्लू महतो, कहा- निरसा को नहीं बनने देंगे बंगलादेश, बोरिया बिस्तर समेटकर भागना पड़ेगा

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि निरसा को बंगलादेश नहीं बनने देंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया से बात करते सांसद ढुल्लू महतो

धनबादः सांसद ढुल्लू महतो ने आज सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा संसद में किए गए व्यवहार की निंदा की. गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे विरोध पर जमकर हमला बोला. यही नहीं निरसा के गोपीनाथडीह में माले और भाजपा समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर जमकर बरसे.

ढुल्लू महतो ने कहा कि राहुल गांधी मुझे खुद धकेल कर आगे बढ़े हैं. राहुल गांधी के व्यवहार की मैं घर निंदा करता हूं. भारतीय जनता पार्टी की शुरू से विचारधारा गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित और आदिवासियों के साथ रही है. सम्मानपूर्वक हमने हर कार्य को करने का काम किया. आज कांग्रेस के द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. यह कभी भी नहीं होने वाला है. झूठ की बुनियाद पर इन लोगों ने चुनाव लड़ा है. इसका जवाब आने वाले समय में जरूर मिलेगा. चुनाव में गलत तरीके से उनके द्वारा वोट लिया गया.

मीडिया से बात करते सांसद ढुल्लू महतो (ईटीवी भारत)

पिछले दिनों निरसा के गोपीनाथडीह में माले और भाजपा समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत पर सांसद विधायक अरूप चटर्जी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बंगाल में जो स्थिति है, वह यहां बनाना चाह रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद निरसा में गोली और बम चलने लगा. इसकी जांच होनी चाहिए. पुलिस केस कभी एकतरफा नहीं होता है. गांव वालों पर एक तरफा केस किया गया है.

उन्होंने कहा कि गोपीनाथडीह में एक भी आदमी इसके साथ नहीं है. गुंडों को लाकर दो से तीन कोलियरी का काम बंद कर रखा है. मुकदमा इनके खिलाफ होना चाहिए. वह बंगलादेश बनाना चाह रहे हैं, वैसा यहां नहीं होने देंगे. बोरिया बिस्तर लेकर विधायक को यहां से भागना पड़ेगा. गुंडागर्दी नहीं छोड़ा तक भागना होगा.

ढुल्लू महतो ने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी के पिता के समय से कितने फैक्ट्री और प्लांट बंद हो गए हैं. अरूप चटर्जी पुलिस को मोहरा बनाकर काम कर रहे हैं. दो-दो बार गांव के लोगों ने मारकर भगाया है. जब सरकार बनी तो मोहरा बनाकर वहां काम कर रहे हैं. पुलिस को कोई लाल पार्टी नौकरी नहीं दिया है. पुलिस ने अपनी काबिलियत पर नौकरी ली है. पुलिस को चाहिए कि निष्पक्ष होकर अपना काम करें.

उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो मीडिया के सामने वह भी बैठे और मैं भी बैठता हूं. तीन-तीन जगह कोलियरी को बंद कर रखा है. अभी तक मुकदमा नहीं हुआ है. राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान हो रहा है. वहीं बंगाली समुदाय द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय किसके साथ है आने वाले दिन में पता चलेगा.

About Author

error: Content is protected !!