पटना : बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बुरी तरह से हादसे का शिकार हो गई हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेसी सिंह के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान लेसी सिंह पैर पिसलने से गिर गईं और घायल हो गईं.
बताया जा रहा है कि लेसी सिंह ग्राम गौरव यात्रा के तहत आज शनिवार पूर्णिया में प्रभारी मंत्री विजय चौधरी के साथ स्मार्ट क्लास भवन निरीक्षण करने पहुंची थी. इसी दौरान सीढ़ियों पर पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां में उनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर हाल-चाल जाना है. वहीं, दूसरी ओर लेसी सिंह के घायल होने की खबर सुनकर अस्पताल में उनके परिवार और समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है.