भागलपुर पुलिस ने समय पर कार्रवाई करके एक हत्या को टाल दिया. औद्योगिक थाना प्रक्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के तहत दो शूटरों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ की गयी तो दोनों ने बताया कि वह सुपारी लेने जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सुपारी देने की मंशा रखने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान पूछताछ में शूटरों ने हैरान करने वाले खुलासे किए. बताया कि जिसने उन्हें सुपारी दी है वो अपने साले की हत्या करवाना चाहता था.
जीजा ने दी थी साले की हत्या की सुपारी
गिरफ्तार आरोपियों में शूटर मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लाल नगर गौशाला निवासी है जबकि सुपारी देने वाला नवगछिया के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के रंगरा गांव निवासी पुलिस ने दोनों शूटरों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक चाकू बरामद किया है.