अद्भुत : 5100000 का दुर्गा पंडाल: 20, 50,100, 200 से लेकर 500 रुपये से सजीं माता रानी, नहीं देखी होगी ऐसी सिक्योरिटी

भोपाल : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में माता रानी का अनोखा श्रृंगार किया गया है. यहां उनके पंडाल और गहनों को 51 लाख के नोटों से सजाया गया है. इसे देखने भक्तों का हुजूम लग रहा है. मां के इस खास स्वरूप को हर कोई अपने मोबाइल में कैद करना चाहता है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जय हनुमान दुर्गा मंडल ने इस बार माता रानी के पंडाल को खास अंदाज में सजाया है. उनका दावा है कि 51 लाख रुपये के नोटों से माता का श्रृंगार किया गया है, जिसे देखने दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं. भक्तों की खासी भीड़ रोजाना मां के इस स्वरूप को देखने उमड़ रही है. भक्त मां के इस स्वरूप को अपने मोबाइल में कैद करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं.

पंडाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. दुर्गा पंडाल परिसर में बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. मंडप की सजावट की खास बात यह है कि बाहर से आए कलाकारों ने 20, 50, 100, 200 से लेकर 500 रुपये तक के नोटों की झालरें बनाकर पूरे मंडप को बेमिसाल तरीके से सजाया है. इसके बीचों-बीच माता रानी की प्रतिमा स्थापित है.

समिति के आयोजक सदस्य ने बताया कि कलाकार ने नोट ऐसे बनाकर सजाए है कि बाद में सभी नोटों को सुरक्षित निकाला जा सकेगा. आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने पैसा इकट्ठा किया और बैंकों के सहयोग से नए नोट लेकर इस बार वो कारनामा कर दिखाया जिसे देखने भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है. नरसिंहपुर में ही अयोधया के रामलला की झांकी भी खासी चर्चित हो रही है तो वहीं पचामा में 151 देवी की झांकी को खासे भक्त उमड़ रहे हैं.

51 लाख रुपये के नोटों से सजी मां के पंडाल को देखना बेहद रोचक है. भक्तों का कहना है कि ऐसी अनोखी सजावट को देखना एक दिव्य अनुभव है और यह माता रानी की कृपा का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मां के इस पंडाल को देखने भक्त गण भी दूर दूर से चले आ रहे हैं. सोशल मीडिया का ही कमाल है कि माता रानी के इस दिव्य स्वरूप की चर्चा आज प्रदेश और देश भर में हो रही है.

सोशल मीडिया में देखी इस छवि को अपने सामने देखने भी भक्तों का तांता लगा हुआ है. करीब ढाई सौ लोगों से लिए गए इस 51 लाख रुपये के फंड की राशि को नवरात्र के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा. पर इन भक्तों की मां के लिए आस्था ने ऐसा अनोखा काम करा दिया जो इतिहास में दर्ज हो गया है.

About Author

error: Content is protected !!