सीने पे कलश रख माता की आराधना में जुटा भक्त

बिहार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहानाबाद : नवरात्र प्रारंभ होते ही माता रानी की पूजा अर्चना जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में अपने-अपने तरीके से लोग कर रहे हैं। कोई निर्जला रहकर माता की पूजा कर रहे हैं,तो कोई छाती पर कलश लेकर 9 दिनों तक आराधना में जुटा हुआ है। ऐसा ही एक शख्स जहानाबाद के काजी दौलतपुर गांव का है जो सीने पर कलश लेकर मां के आराधना में जुटा हुआ है। भक्त राकेश कुमार ने अपने सीने पर कलश रखकर माता का आराधना कर रहा है। उन्होंने कहा कि एकाएक मेरे मन में यह भक्ति भाव जागा की मां दुर्गा का कलश स्थापना करू और वह भी अपने सीने पर कलश रखकर माता की आराधना करना है। यह बात मैंने अपने परिवार वालों से किया तो परिवार वालों ने ऐसा करने से मना किया। लेकिन मां दुर्गा ने मेरे मन में हौसला बढ़ाया और मैं मां दुर्गा का आराधना सीने पर कलश रखकर कर रहा हूं, 9 दिनों तक या व्रत रखूंगा। जैसे ही आसपास के लोगों को या बात की जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सीने पर कलश रखकर मां की आराधना कर रहा है, तो उसे देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं और उनकी पूजा अर्चना भी लोग कर रहे हैं। नवरात्र शुरू होते ही पूरे जिले में भक्ति का माहौल कायम हो गया है। सभी जगह मां की आराधना की जा रही है,देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा हुआ है। माता के भक्त राकेश के सीने पर कलश लेकर 9 दिनों तक आराधना करने की चर्चा इलाके में हो रही है।

About Author

error: Content is protected !!