एमेजॉन कर्मी से लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार,1,22,000 रु समेत अन्य समान बरामद

धनबाद के चासनाला में एमेजॉन कर्मी से करीब 8 लाख 94000 लूट कांड में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 1,22,000 रुपये,घटना मे पर्युक्त अपाची मोटर साईकिल,घटना मे इस्तेमाल किये गये देसी पिस्टल,एक जिन्दा गोली बरामद किया गया है। मामले को लेकर सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने जोरापोखर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बलियापुर जाने वाले रास्ते में कुसमाटांड़ के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति धीरज कुमार और गौतम धीवर को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों बसेरिया गोन्दुडीह और भुली बस्ती का रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि बीते 15 सितंबर को एमेजॉन कर्मी मुकुल मिश्रा सिंदरी से धनबाद जा रहे थे कि तभी अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया और 8 लाख 94000 लूट लिया था। मामले में दो आरोपी अभिषेक कुमार मंडल, पिन्टु कुमार पासवान को पहले गिरफ्तार किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!