गोल्फ ग्राउण्ड में आगामी 15 जनवरी 2025 को 101 जोडो का सामूहिक विवाह को लेकर बैठक

धनबाद : आगामी 15 जनवरी 2025 को 101 जोडो का विवाह जोडो का विवाह रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउण्ड) हिरापूर धनबाद मे होगा। इसको लेकर शुक्रवार को हिरापूर स्थित मास्टर पाडा में सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक हुई। बैठक समिति के चेयरमैन मनजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई , मौके पर समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षो से लगातार सफल सामुहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रहा है। विवाह करने वाले जोडे के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म दिनांक 9 अक्टूबर से बेकार बान्ध पंडीत डेकोरेटरस मे उपलब्ध रहेगी। विवाह कार्यक्रम में सभी धर्मो के लडके एवं लड़कियों का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार की जाएगी। उम्र सीमा कम से कम 18 वर्ष लडकी की और 21 वर्ष लडके की होनी चाहिए। समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाह बिल्कुल नि: शुल्क की जाती है। किसी भी तरह की कोई देय राशी नही निर्धारित है। बैठक मे महासचिव भरतजी भगत उपाध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी, दिलीप सिंह, विक्रम सिंह, तारकनाथ दास,सचिव संजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक पंडित, शुशील कुमार, विशाल कुमार , नवीन गुप्ता,गणेश शर्मा, विभूति शरण,समीरन सरकार, नीरज कुमार शाहा, जीतेन्द्र मालाकार, लल्लू साव,उदय साव, अखिलेश कुमार रंजन, दिनेश केसरी आदी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!