गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, हाथ जोड़कर फैंस और मीडिया का आभार जताया

मुंबई :अभिनेता गोविंदा की सेहत अब पहले से ठीक है। उन्हें आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर जाते वक्त वे फैंस और मीडिया से रूबरू हुए और सभी का आभार जताया। गोविंदा ने कहा, ‘मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। डॉक्टरों का, पुलिस का, प्रशासन का। हर उस शख्स का जिसने मेरे लिए दुआ की। देश के बड़े-बुजुर्गों का। उन सभी का आभार जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अब ठीक हूं, सुरक्षित हूं’।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हंसते-मुस्कुराते फैंस से मिले

बीते मंगलवार को गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार से वे अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है और पूरे चार दिन बाद वे घर वापस लौट रहे हैं। अभिनेता को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। इस दौरान वे हंसते-मुस्कुराते हुए फैंस से मिले।

छह हफ्ते आराम करने की दी सलाह

छुट्टी मिलने से पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इससे अच्छी क्या फीलिंग होगी कि मेरे पति सही-सलामत घर जा रहे हैं। उनकी तबीयत भी एकदम ठीक है। थोड़े ही दिन में फिर से नाचना-गाना शुरू हो जाएगा। सबका आशीर्वाद है। माता रानी का आशीर्वाद है। हर जगह पूजा-पाठ चल रही थी। सबकुछ ठीक है। साहब अब जल्द ही काम शुरू कर देंगे’। सुनीता ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने गोविंदा का छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।

बेटी टीना ने भी जताया आभार

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी पिता के साथ नजर आईं। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुईं। टीना ने कहा, ‘पापा अब बिल्कुल ठीक हैं। रिकवरी हो रही है। डॉक्टर देख रहे हैं। पापा के लिए दुआ करते रहने और इतना प्यार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद’।

About Author

error: Content is protected !!