साइबर अपराधियों ने हार्ड कोक मालिक को झांसा देकर एक लाख 48 हजार 500 रुपया उड़ाया

निरसा :- चिरकुंडा के उद्धोगपति से साइबर अपराधियों ने शनिवार को झांसा देकर एक लाख 48 हजार 500 रुपए ठगी कर लिया। भुक्तभोगी ने इस संबंध में संबंधित बैंक, नेशनल साइबर सेल व निरसा पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मामले पर कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि वापसी दिलाने की मांग की है । इस संबंध में हार्डकोक मालिक सतीश अग्रवाल बताया कि रामगढ़ डीसी चंदन कुमार के फेक आईडी से फेसबुक व वाट्सएप से मैसेज आया। कहा कि उनके एक परिचित सीआरपीएफ में अधिकारी हैं। जिनका स्थानांतरण हो गया है। उन्हें कुछ काम है जिसे कर दीजिए। कुछ ही देर बाद मोबाइल नंबर 7005831247 से कॉल आया। जो सतीश कुमार सीआरपीएफ ऑफिसर के नाम से दिखा रहा था। हार्डकोक मालिक के वाट्सएप पर मैसेज आया कि उनका स्थानांतरण जम्मू हो गया है। रांची आवास का फर्नीचर बिकवा दें । थोड़ी देर में ही फर्नीचर का फोटो भी भेजा गया । हार्डकोक मालिक ने मुगमा के एक फर्नीचर व्यव्सायी से बात किया तो उन्होंने कहा कि पहले फर्नीचर मिलेगा उसके बाद पैसा का भुगतान करेंगे। इस दौरान पुनः मैसेज आया कि तत्काल एक लाख एक हजार भेज दें । हार्डकोक मालिक झांसे में आ गए और उन्होंने कुमारधुबी स्थित इंडियन बैंक से कृष्णा इंटरनेशनल फर्म से फर्जी सीआरपीएफ ऑफिसर द्वारा दिए गए एकाउंट में एक लाख एक हजार रुपए एनईएफटी के माध्यम से भिजवा दिया । थोड़ी देर बाद पुनः मैसेज आया कि 47 हजार 500 रुपए भेज दीजिए । एकाउंट में पैसा नहीं रहने के बावजूद उन्होंने फोन पे के माध्यम से उक्त राशि भिजवाया । हार्डकोक मालिक ने जब डीसी चंदन कुमार से इस संबंध में बात किया तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि जिस फेसबुक व वाट्सएप का उपयोग किया गया है।वह फर्जी है।.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!