धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को किन शर्तो पर मिली है विदेश यात्रा की अनुमति

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को एक वर्ष तक के लिए सशर्त विदेश यात्रा करने की अनुमति कोर्ट ने दी है. शर्त है कि वह मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे, नंबर नहीं बदलेंगे तथा आधार नंबर अदालत में जमा करेंगे.

धनबाद : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को एक वर्ष तक के लिए सशर्त विदेश यात्रा करने की अनुमति कोर्ट ने दी है. शर्त है कि वह मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे. नंबर नहीं बदलेंगे तथा आधार नंबर अदालत में जमा करेंगे. जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 की अदालत ने सशर्त विदेश यात्रा की अनुमति दी है. दरअसल, डोमन महतो पर जानलेवा हमला करने के मामले में सांसद ढुल्लू महतो की ओर से अदालत में आवेदन किया गया था.

अदालत में सांसद की ओर से कहा गया था कि वह अपनी पुत्री का केलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में नामांकन करना चाहते है. उनकी पुत्री को केलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विज्ञान के प्रोग्राम में शामिल होना है. न्यायालय ने सांसद ढुल्लू महतो के आवेदन को स्वीकार करते हुए एक वर्ष तक के लिए यात्रा पर जाने की अनुमति दी है. ढुल्लू महतो 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से सांसद चुने गए है. इसके पहले वह धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक थे.

About Author

error: Content is protected !!