कतरास में नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 30 साल से सब्जी बेच रही महिला की झोपड़ी पर चला बुलडोजर

कतरास में नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 30 साल से सब्जी बेच रही महिला की झोपड़ी पर चला बुलडोजर

#धनबाद : कतरास हटिया क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि एक तरफ जहां करीब 30 वर्षों से सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाली महिला की झोपड़ी पर जेसीबी चला दी गई, वहीं बगल में बने दर्जनों कथित अवैध पक्के दुकानों को छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

महिला का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और पर्याप्त सुनवाई के उसकी रोजी-रोटी उजाड़ दी गई। इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित महिला महापौर के दरवाजे पहुंची और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर स्थानीय लोगों ने भी सवाल उठाया है कि आखिर महापौर और नगर आयुक्त को अंधेरे में रखकर 100 साल पुराने हटिया की जमीन का सौदा कौन कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है तो फिर सभी अवैध निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

बताया जा रहा है कि कतरास राज परिवार और राज्य सरकार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। केस संख्या 185/2008 में हाईकोर्ट से राज्य सरकार को जीत भी मिल चुकी है। इसके बावजूद करीब 55 एकड़ जमीन अब तक पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर सरकारी जमीन का अवैध सौदा कौन कर रहा है और कार्रवाई केवल गरीबों तक ही सीमित क्यों दिखाई दे रही है।

About Author

error: Content is protected !!