देवघर नंदन पहाड़ से चोरी ATM चेस्ट देवीपुर के जंगल में मिलने की सूचना, पुलिस सत्यापन में जुटी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर नंदन पहाड़ से चोरी ATM चेस्ट देवीपुर के जंगल में मिलने की सूचना

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप से चोरी हुए एसबीआई के एटीएम चेस्ट के देवीपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिलने की सूचना सामने आई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से एटीएम चेस्ट की बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, एटीएम चोरी की घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और जांच कर रही हैं। इसी दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एटीएम चेस्ट जैसी वस्तु मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का सत्यापन कर रही है।

पुलिस द्वारा एटीएम चोरी की घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के बाद एटीएम चेस्ट को किस रास्ते से ले जाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल जंगल से एटीएम चेस्ट की बरामदगी हुई है या नहीं, यह पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

About Author

error: Content is protected !!