निरसा में बेकाबू ट्रक का कहर, मवेशियों और वाहनों को रौंदा; चालक की पिटाई के बाद पुलिस पर पथराव

निरसा में बेकाबू ट्रक का कहर, मवेशियों और वाहनों को रौंदा; चालक की पिटाई के बाद पुलिस पर पथराव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर कई मवेशियों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर फटका ब्रिज के पास चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकालने का प्रयास शुरू किया।

इसी दौरान उग्र ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव में एक पीसीआर वैन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Prime News 24 से जुड़े रहें। धनबाद और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें Follow करें। खबर पसंद आए तो Like और Share जरूर करें।

 

About Author

error: Content is protected !!