डीएवी स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: कागजात में गड़बड़ी पर ₹1 लाख से ज्यादा जुर्माना

डीएवी स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: कागजात में गड़बड़ी पर ₹1 लाख से ज्यादा जुर्माना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में स्कूली वाहनों की जांच के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएवी स्कूलों के वाहनों पर एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्कूलों के वाहनों की जांच की। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और शुभम कुमार की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना और टाटा डीएवी जामाडोबा में स्कूली बसों और वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 वाहनों के कागजात अधूरे या गलत पाए गए, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹51,400 का जुर्माना लगाया गया। वहीं टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के 4 वाहनों पर ₹52,900 का जुर्माना किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार सहित स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूली वाहनों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About Author

error: Content is protected !!