आसनसोल के बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर की सुरक्षा कड़ी, सेंट्रल फोर्स तैनात, मुख्य द्वार बंद

आसनसोल के बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर की सुरक्षा कड़ी, सेंट्रल फोर्स तैनात, मुख्य द्वार बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

15 साल बाद खुले मंदिर में प्रशासन अलर्ट, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सख्त इंतजाम


आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में बस्तीन बाजार स्थित श्री श्री दुर्गा माता चैरिटेबल ट्रस्ट के दुर्गा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अचानक कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंदिर के मुख्य द्वार को फिलहाल बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
बुधवार को मंदिर परिसर के बाहर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। यहां भारी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। जवान मंदिर के सामने मोर्चा संभालते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत रोका जा सके।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन उठाया गया है, ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस मंदिर के कपाट हाल ही में विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन भक्तों के लिए खोले गए थे। इसके बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई थी।
अब अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

About Author

error: Content is protected !!