गोविंदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लूटकांड में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार, कार-बाइक समेत सामान बरामद

गोविंदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लूटकांड में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार, कार-बाइक समेत सामान बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


लैपटॉप, मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और गोविंदपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंकर कामती ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई गोविंदपुर थाना कांड संख्या 132/2026, दिनांक 04 मई 2026, धारा 310(2)/140(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को वादी इरफान अंसारी धनबाद से लैपटॉप लेकर अपने घर नारायणपुर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर के पास मुख्य सड़क पर करीब 3:30 बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने मारपीट कर उनका मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपये लूट लिए।
घटना के बाद अपराधियों ने वादी को एक मोबाइल नंबर देते हुए फिर से संपर्क करने को कहा। 4 मई को जब वादी ने उस नंबर पर कॉल किया, तो अपराधियों ने उन्हें गोविंदपुर अस्पताल के पास बुलाया और कार (JH10BV-7897) में बैठाकर मुगमा की ओर ले गए। वहां फिर से उनका मोबाइल और पैसे छीनकर उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।
घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान:
हुंडई i20 कार (JH10BV-7891)
तीन मोटरसाइकिल
लूटा गया मोटरसाइकिल
लैपटॉप
7 मोबाइल फोन
25,000 रुपये नकद

गिरफ्तार आरोपी:
रजहन अंसारी (27) – फकीरडीह
फरदीन अंसारी (19) – पुरैना
राजू अंसारी (27) – गंगाटांड़
जावेद अंसारी (27) – फकीरडीह

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

About Author

error: Content is protected !!