कतरास में गोलीकांड: जनता श्रमिक संघ के संगठन सचिव शुभम यादव को मारी गोली, हालत नाज़ुक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद (कतरास): कतरास क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जनता श्रमिक संघ के संगठन सचिव शुभम यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम यादव को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचने लगे। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद के महापौर संजीव सिंह भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से शुभम यादव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना के बाद कतरास क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।