मेयर संजीव सिंह की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर दर्ज करें शिकायत, घर बैठे मिलेगा समाधान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद नगर निगम ने शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक अहम डिजिटल पहल की है। मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए QR कोड जारी किया है।

अब शहर के लोग जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं की शिकायत घर बैठे ही दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को केवल जारी किए गए QR कोड को स्कैन करना होगा, जिसके माध्यम से शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी।
इस नई व्यवस्था से न केवल शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि समाधान में भी तेजी आएगी। साथ ही, इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
नगर निगम की इस डिजिटल पहल को शहरवासियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
डिजिटल इंडिया की दिशा में धनबाद नगर निगम का यह कदम शहर को स्मार्ट सिटी की ओर ले जाने में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।