धनबाद/टुंडी: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए डॉ बसंती फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। टुंडी प्रखंड अंतर्गत मछियारा पंचायत के सुदूरवर्ती गांव झिनाकी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह शिविर श्री चांदमुखी हॉस्पिटल की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बसंती हेंब्रम के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जांच एवं उपचार किया गया, साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और डॉ बसंती फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ बसंती हेंब्रम ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी टुंडी प्रखंड के विभिन्न गांवों में ऐसे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
ग्रामीणों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है डॉ बसंती फाउंडेशन।