धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग के तीन गुर्गे गोली लगने से घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन को गोली लगी है।
तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इनके छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।