गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का एक्शन, भागाबांध में दो गुर्गे एनकाउंटर में घायल

गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का एक्शन, भागाबांध में दो गुर्गे एनकाउंटर में घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती स्थित बंद चानक के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।


इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

About Author

error: Content is protected !!